Twine Bomb Exploded : सुतली बम फटने से महिला सरपंच का हाथ जख्मी! 

1087

Twine Bomb Exploded : सुतली बम फटने से महिला सरपंच का हाथ जख्मी! 

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट 

Manawar : दीपावली पर्व के पड़वा पर ग्राम पंचायत बड़गांवखेड़ी की सरपंच सुमनबाई पति सखाराम के हाथ में सूतली बम फूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए बड़वानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने महिला सरपंच के क्षतिग्रस्त हाथ का ऑपरेशन किया है।

सरपंच पति सखाराम ने बताया कि सुमनबाई पड़वा के दिन अपने घर के सामने गोबर से गोवर्धन बना रही थी कि अचानक उनके पास में जलता हुआ सूतली बम आकर गिरा। सरपंच ने उस सुतली बम से स्वयं को बचाने के लिए उसे हाथ से उठाकर दूर फेंकना चाहा तो अचानक वह हाथ में ही फूट गया।

सरपंच सुमनबाई का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें उपचार के लिए तत्काल मनावर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन, हाथ बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से उन्हें उपचार के लिए बड़वानी रेफर किया गया। डॉक्टरों के द्वारा किए गए हाथ के ऑपरेशन के बाद अब सुमनबाई की स्थिति में सुधार है।