Salute Police : छाती पर बंधी बेटी और हाथ में वायरलेस सेट, CM ने बेटी को दुलारा और महिला DSP की प्रशंसा की 

1173
Salute Police :
Salute Police :

Salute Police : छाती पर बंधी बेटी और हाथ में वायरलेस सेट

*जोबट से कमलेश नाहर की रिपोर्ट*

   Jobat : महिला पुलिसकर्मियों की अपनी अलग पीड़ा है। उन्हें अपने सरकारी कर्त्तव्य भी निभाना है और सामाजिक दायित्व भी। दोनों ही उनके लिए जरुरी भी है। लेकिन, कभी-कभी इन महिला पुलिसकर्मियों के लिए ऐसी घड़ी आ जाती है, जब उन्हें दोनों ही कर्त्तव्य साथ निभाना पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जोबट दौरे के समय देखने में आया।

police salute istock 1004833 1625405414
Salute Police :

धार में पदस्थ पुलिस DSP मोनिका सिंह को मुख्यमंत्री के इस दौरे की स्पेशल ड्यूटी में लगाया गया था। वे 2 दिन से ग्राम झोतराड़ा के हेलीपैड पर ड्यूटी कर रही थी। उनके साथ उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी मायसा भी थी। क्योंकि, उनके परिवार में ऐसा कोई नहीं है, जो उसे संभाल सके। इसलिए वे ड्यूटी के साथ बेटी को भी संभाल रही थी। हाथ में वायरलेस सेट लिए, छाती पर बंधी उनकी छोटी सी बालिका, लेकिन ड्यूटी की मुस्तैदी में कोई कमी नहीं।

Also Read:Fake SI : कई युवतियों से बातचीत होने की जानकारी

जब CM के काफिले के आने की सूचना मिली उसी वक़्त अटेंडर की गोद में बेटी भी रोने लगी। कोई चारा न देख मोनिका सिंह ने बेटी को अपनी छाती पर बांध लिया और ड्यूटी करने लगी।

CM जब हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे, तभी उनकी नजर मोनिका सिंह पर पड़ी, जो अपनी बेटी को संभालने के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी भी कर रही थी।

images 1 4

ये दृश्य देखकर CM ने मोनिका सिंह को अपने पास बुलाया और बेटी मायसा को दुलारा। साथ ही उन्होंने मोनिका सिंह की कर्तव्य परायणता की भी प्रशंसा की।

CM ने मायसा को गोद में उठाना चाहा, पर वो अपनी माँ की छाती पर बेल्ट से बंधी हुई थी, तो वे उसे उठा नही पाए। लेकिन, शिवराजसिंह ने बेटी  दुलारा और उसे Bye Bye करते हुए हेलीकॉप्टर की और बढ़ गए।