Sania Mirza : शाहिद और रणवीर थे सानिया की पहली पसंद!

'कॉफ़ी विथ करण' में सानिया ने जो कहा था, वो आज चर्चा में!

1023

Sania Mirza : शाहिद और रणवीर थे सानिया की पहली पसंद!

New Delhi : टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी और उनके पति शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों के तलाक के चर्चे जमकर सोशल मीडिया पर छाए हैं। जबकि, ये दावे भी किए जा रहे हैं कि दोनों ने तलाक ले लिया है।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच 12 साल बाद अचानक बढ़ी अनबन का कारण एक पाकिस्तानी मॉडल को माना जा रहा है। सानिया और शोएब का इजहान मलिक नाम का एक बेटा भी है। शोएब और सानिया की शादी साल 2010 में हुई थी और सानिया अब अपना दुबई वाला घर छोड़ चुकी हैं।

भले ही सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई हो, पर एक समय में उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से भी जुड़ा था। एक समय में सानिया और शाहिद के रिलेशनशिप में होने की जमकर अफवाह भी थीं। इसे लेकर करण जौहर ने सानिया मिर्जा से सवाल भी किया था, जब वे ‘कॉफ़ी विद करण’ में पहुंची थीं। करण ने सानिया से पूछा था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच नहीं किया है।

इस पर सानिया ने कहा था कि मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ! फिर करण ने पूछा था कि आपके और शाहिद के बारे में भी चर्चा हुई थी! क्या इसमें कुछ सच्चाई थी! इस पर सानिया ने कहा था कि मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हूं।

इसके बाद शो पर शाहिद कपूर को लेकर भी बात हुई। इसके बाद जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि वे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मैरी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा था कि वे हुकअप रणवीर संग, शादी रणबीर कपूर और किल शाहिद कपूर को करना चाहेंगी!