Gujarat Election : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में MP के तीन बड़े नेता!

लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी समेत 40 लोगों के नाम 

846

Gujarat Election : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में MP के तीन बड़े नेता!

New Delhi : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के तीन बड़े नेता शामिल किए गए। ये हैं पूर्व CM और PCC चीफ कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह और पूर्व PCC चीफ कांतिलाल भूरिया हैं। इसके अलावा बड़े नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल समेत कुल 40 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है।

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया है। इसके साथ ही पार्टी ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी अपनी इस लिस्ट में जगह दी है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नेता 

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नेताओं के नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रमेश चेन्नीथला, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण हैं।

IMG 20221115 WA0074

इसके अलावा तारिक अनवर, बीके हरिप्रसाद, मोहन प्रकाश, शक्ति सिंह गोहिल, डॉ रघु शर्मा, जगदीश ठाकोरी, सुखराम राठवा, सचिन पायलट, शिवाजी राव मोघे, भरत सिंह एम.सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, अमित चावड़ा, नारनभाई राठवा, जिग्नेश मेवाणी, पवन खेरा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, कांतिलाल भूरिया, नसीम खान, राजेश लिलोथिया, परेश धनानी, वीरेंद्र सिंह राठौर, सुश्री उषा नायडू, रामकिशन ओझा, बी.एम. संदीप, अनंत पटेल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और इंद्र विजय सिंह गोहिल शामिल हैं।

गुजरात में दो चरण में मतदान

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. वहीं 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजों का एलान किया जाएगा। 182 विधायकों वाली वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।