भाजपा के चार जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

1899
Bjp Membership Campaign

भाजपा के चार जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने श्री भानू भूरिया को झाबुआ, श्री संतोष परवाल को अलीराजपुर, श्री रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और श्री अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही श्री लक्ष्मण नायक झाबुआ, श्री वकील सिंह अलीराजपुर, श्री वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।