Bharat Jodo Yatra : प्रियंका भी परिवार सहित शामिल होगी राहुल की MP यात्रा में!

इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी परिवार सहित यहां आते रहे

766
Bharat Jodo Yatra : प्रियंका भी परिवार सहित शामिल होगी राहुल की MP यात्रा में!

Bharat Jodo Yatra : प्रियंका भी परिवार सहित शामिल होगी राहुल की MP यात्रा में!

Indore : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 नवंबर से मध्यप्रदेश में शुरू होगी। महाराष्ट्र में यात्रा के आखिरी पड़ाव से सुबह 6 बजे वे के लिए रवाना होंगे। ख़ास बात ये कि कांग्रेस महासचिव और बहन प्रियंका गांधी भी पहली बार इस यात्रा में शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया प्रियंका गांधी बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार सहित इंदौर से सड़क के रास्ते बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे यात्रा में दो दिन रुकेंगी।

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर बसे बोदरली गांव की यात्रा के रूट पर करीब 17 किमी तक ऐसा कोई पेड़, बिजली का खंभा, मकान नहीं बचा, जहां राहुल के बैनर, पोस्टर न लगे हों। बोदरली वो गांव है जो मप्र से महाराष्ट्र को जोड़ता है। मध्यप्रदेश में यात्रा यहीं से प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश कर रही है। पूरा मध्यप्रदेश, सभी कांग्रेसजन उनके स्वागत के लिए आतुर हैं। बुरहानपुर-निमाड़ का सौभाग्य है कि राहुल गांधी हमारे क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। गांधी परिवार का विशेष प्रेम इस क्षेत्र से रहा है। स्व. इंदिरा गांधी, स्व.राजीव गांधी, सोनिया जी समेत गांधी परिवार के सदस्य इस निमाड़ अंचल में आते रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होने जा रही हैं।

मध्यप्रदेश के हर जिले के कांग्रेस नेताओं के बैनर, पोस्टर बुरहानपुर से बोदरली तक जगह-जगह नजर आ रहे हैं। हर 10 से 15 फीट की दूरी पर बैनर-पोस्टर लगे हैं। यात्रा के रूट पर सड़क किनारे सांस्कृति कार्यक्रम भी किए जाएंगे। खंडवा में गणगौर नृत्य से भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत होगा।

Bharat Jodo Yatra : प्रियंका भी परिवार सहित शामिल होगी राहुल की MP यात्रा में!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोजाना एक थीम के साथ आगे बढ़ेगी। लोक और बलिदानी सम्मान के साथ प्रदेश में बुरहानपुर के बोदरली गांव से यात्रा प्रवेश करेगी। नारी सम्मान के साथ यह आगर मालवा से होते हुए प्रदेश से विदा लेगी। जिस दिन जो थीम रहेगी, उस दिन उससे जुड़े लोग भी यात्रा में साथ चलेंगे। 23 नवंबर को यात्रा लोक सम्मान के रूप में आएगी।

राहुल गांधी को बुरहानपुरी दाल-चावल परोसे जाएंगे। दरअसल, बुरहानपुरी दाल-चावल काफी प्रसिद्ध है। शादी में यही दाल-चावल बनाए जाते हैं। इसका टेस्ट आम दाल-चावल से अलग होता है। दाल मसालों के साथ पकाई जाती है। इसके अलावा उन्हें बुरहानपुरी जलेबी, दराबा भी परोसा जाएगा।

ध्वजारोहण के बाद लोगों से संवाद
यात्रा के सांस्कृतिक प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि इसी थीम पर रोजाना ध्वजारोहण के बाद लोगों से संवाद होगा। बलिदानी सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक और रिटायर्ड पुलिसकर्मी राहुल गांधी के साथ चलेंगे। पूर्व सैनिक अपने अनुभव शेयर करेंगे। किसानों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, खिलाड़ी, कलाकार न केवल इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे, बल्कि उनसे रोजाना बातचीत भी होगी।

बस स्टैंड से यात्रा की शुरुआत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 6 बजे बोदरली बस स्टैंड से होगी। इससे करीब 7 किमी की दूरी पर है सेंट जेवियर स्कूल। इस स्कूल में राहुल गांधी का पहला स्टे होगा। वह सुबह करीब 10 बजे यहां पहुंचेंगे। दोपहर का भोजन यहीं होगा। शाम 4 बजे फिर यहीं से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। बोदरली में जिस 10 एकड़ के खेत को समतल कर राहुल गांधी के रुकने के लिए व्यवस्था की जा रही थी, वहां अब केवल 60 कंटेनर खड़े होंगे। बताया जा रहा है कि यह कंटेनर 22 नवंबर की शाम में ही यहां लाकर खड़े कर दिए जाएंगे।