Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बड़ा चक्रवात बनने का खतरा

2104
MP Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बड़ा चक्रवात बनने का खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

इस समय भारत के पूर्वी समुद्र बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का आकार वृहद होने की सम्भावना बन रही है। अगले 24 घंटे में इसके आकार और दिशा का पता चल सकता है।
वैसे ताज़ा अनुमान इसके तमिलनाडु या आंध्रा की ओर होने का है। इसी चक्रवात के चलते भारत के दक्षिण राज्यों में बादलों का प्रवाह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश तक बना हुआ है जिससे रात के तापमान में वृद्धि हो रही है।

मध्य प्रदेश में कल से कुछ दिनों के लिए ठण्ड चमकेगी। उसके बाद फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है। ये उतार चढाव बादलों के साथ भी बना रहेगा। दस दिन बाद बारिश के आसार भी बन सकते हैं।
कश्मीर में बादल छाएंगे। तीन दिन बाद बारिश या बर्फ़बारी की सम्भावना है।