Victory of AAP Work : MCD की जीत AAP के जनहित कार्यों पर जनता की मुहर!

दिल्ली, पंजाब के बाद MP में भी व्यवस्था परिवर्तन की अहम लड़ाई!

812

Victory of AAP Work : MCD की जीत AAP के जनहित कार्यों पर जनता की मुहर!

Bhopal : दिल्ली की जनता ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पर भरोसा जताया है। विपक्षी पार्टियों के नकारात्मक आरोपों की कुटिल राजनीति को दरकिनार करते हुए आने वाले समय के लिए दिल्ली को स्वच्छ्ता में सिरमौर बनाने के लिए AAP पर विश्वास जताया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर से दिखा दिया कि आम जनता की जरुरत को कौनसी पार्टी ईमानदारी से पूरा कर सकती है! उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद मध्यप्रदेश में भी व्यवस्था परिवर्तन की अहम लड़ाई के लिए तैयार रहें। जिस प्रकार दिल्ली नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनता ने वोट किया है, उसी प्रकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके मध्यप्रदेश में भी परिवर्तन होकर रहेगा।

AAP के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने बताया कि देश के लोगों को अब सिर्फ बातों से लुभाया नहीं जा सकता! उन्हें दावों और वादों की नहीं, बल्कि परिणामों की जरूरत है! परिणाम भी वो नहीं जो सिर्फ बड़े राजनीतिक दलों के नेता कागजों पर दिखाते हैं, बल्कि वो जमीन पर भी नजर आना चाहिए। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के झूठ तंत्र ने कितने ही व्यवधान डाले, फिर भी दिल्ली की जनता ने दिल्ली के गुड गवर्नेंस मॉडल को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली के विकास के लिए ‘आप’ को जिम्मेदारी दी है और अब उसे पूरा करने के लिए प्रयासरत है। .