कुंऐ में गिरे तेंदुए के बच्चे का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

करीब 8 माह के तेंदुए के बच्चे मिलने से किसानो में डर और दहश्त 

464

कुंऐ में गिरे तेंदुए के बच्चे का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में आज एक खेत के कुंए में गिरे तेंदुए के बच्चे का वन विभाग की टीम ने कडी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। सुबह कुंए में तेंदुए को देखकर किसान दयानंद पाटीदार ने वन विभाग को सूचना दी थी। करीब 6 घन्टे की कडी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने थैंक्यू नेचर टीम के सहयोग से तेंदुए के बच्चे को निकाला।

करीब 8 माह का तेंदुऐ का बच्चा बताया जा रहा है। खेत के कुंए में तेंदुए के बच्चा मिलने से कसरावद और आसपास की नर्मदा पट्टी के किसानो में डर और दहश्त है।

दरअसल आज सुबह कुंऐ से तेंदुए बच्चे की आवाज आने के बाद किसी जानवर की आशंका में किसान दयानंद पाटीदार ने परिजन और ग्रामीणो की मदद से कुंऐ से गल निकालने वाली टायर की टोपरी को रस्सी से बांधकर कुंऐ में छोडा। टोपरी को देखकर तेंदुआ टोपरी में आ गया। कुछ ऊपर खिंचने के बाद तेंदुए को देखकर  किसान और ग्रामीण डर गये। वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने थैंक्यू नेचर टीम के सहयोग से रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेदुंए के बच्चे को पिंजरे में कैद किया। इस दौरान तेदुंए के बच्चे का खूखांर रूप देखा गया। कैद होने के बाद आक्रोशित बच्चा जमकर दहाडता हुआ नजर आया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के बच्चे को जंगल में या इन्दौर के राला मंडल में छोडेगी। हलाकि तेंदुए के बच्चा मिलने के बाद किसानो में नर्मदा क्षेत्र में तेदुंआ को लेकर डर और दहश्त है। खेत मालिक किसान दयानंद पाटीदार का कहना है की सम्भवतः देर रात में तेदुंए का बच्चा कुंऐ में गिरा था। सुबह देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर तेंदुए को ले गई। हलाकि किसानो और ग्रामीणो में तेंदुऐ का बच्चा मिलने से डर है। कसरावद के आसपास तेदुंए यहाॅ घूम रहे है। दो शावक और एक माॅ के पैर के निशान भी मिले है।

https://youtu.be/WMnKVPmevfE
इधर वन विभाग की सहयोगी थैंक्यू नेचर की टीम के सदस्य नवीन कुमार का का कहना था की तेंदुए के बच्चे की उम्र करीब 6 से 8 माह है। तेदुंए के बच्चा क्षेत्र में मिला है तो तो मादा तेदुंआ और उसका परिवार भी होगा।