दो घंटे से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट रहा हैकर्स के हवाले

भोपाल से लेकर दिल्ली तक मचा हड़कंप

479

दो घंटे से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट रहा हैकर्स के हवाले

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस का आफिशियल ट्वीटर अकाउंट गुरुवार की रात को हैक हो गया। करीब दो घंटे तक हैकर्स इस पर विभिन्न कंपनियों के प्रमोशन करते रहे। ट्वीटर अकाउंट हैक होने के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक संगठन में हड़कंप मच गया।
दो घंटे तक कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी अकाउंट को रिकवर करने की मशक्कत करते रहे। इसके बाद रात एक बजे अकाउंट रिकवर हुआ। कांग्रेस के लिए राहत की बात यह रही कि हैकर्स ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया जिससे पार्टी या उसके नेताओं की परेशानी बढ़ सके। रात करीब 11 बजे प्रदेश कांग्रेस क ट्वीटर अकांउट हैक हुआ और उस पर एक ट्वीट हुआ और तीन री-ट्वीट हुए।