WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में रामभक्तों की नगर कीर्तन फेरी में जन सैलाब उमडा

1486
WhatsApp Image 2024 01 18 At 7.41.58 PM

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में रामभक्तों की नगर कीर्तन फेरी में जन सैलाब उमडा

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर स्थापना पूर्व खरगोन में आज शाम बीजेपी आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में रामभक्तो का नगर कीर्तन फेरी में जन सैलाब उमडा। शहर के किला मैदान से बस स्टेंड तक भगवान राम की झांकी के साथ निकाली कीर्तन फेरी का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान खरगोन शहर रामधुन से गूंज उठा।

 

 

आस्था और श्रद्धा भक्ति के बीच शहर भगवामय में नजर आया। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन दीपावली का त्यौहार की तरह मनाने की जागरूकता को लेकर निकली कीर्तन फेरी में लोगो में काफी उत्साह देखा गया।

पूरे देश में चल रहे राममय माहौल को लेकर बीजेपी के आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद गजेन्द्र सिह पटेल का कहना था की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में अयोध्या में 500 वर्षो बाद भगवान राम मंदिर की स्थापना हो रही है।

500 वर्ष पुराना कंलक समाप्त हो रहा है। 22 जनवरी के दिन गौरव का दिन लौट रहा है।
सांसद पटेल ने भगवान श्रीराम लला स्थापना दिवस को दीपावली से भी बढकर त्यौहार मनाने की आमजन से अपील की है।

बाईट 01 – गजेन्द्र सिह पटेल राष्ट्रीय महामंत्री बीजेपी आदिवासी मोर्चा एंवम सांसद खरगोन