WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

AAP MP Arrested : संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया, लॉकअप में रखा गया!  

घर पर सुबह छापे के बाद पूछताछ, शराब घोटाला मामले में कार्रवाई

AAP MP Arrested : संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया, लॉकअप में रखा गया!  

New Delhi : आज सुबह ‘आप’ पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापामार कार्रवाई शुरू हुई थी। शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में हैं।

संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही उनके आवास पर ‘आम आदमी पार्टी’ के कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं। संजय सिंह को ईडी के दफ्तर में ले जाया जाएगा। आज की रात शायद वे ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में बुधवार सुबह सांसद संजय सिंह के आवास पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए। ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की थी।

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया। कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया, उन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी। ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया। दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था।