
AC Blast: नोएडा की सोसायटी में AC ब्लास्ट से लगी आग
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में सोमवार सुबह आठ बजे अचानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (AC) में धमाके की वजह से आग लगी।
सूचना पर आनन-फानन में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।एसी में ब्लास्ट के बाद आग लगी थी। घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे। वह खुद आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर निकल आए थे। दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
अरण्या सोसायटी के फ्लैट में लगी आग के संबंध में सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने यहां पर छह गाड़ियां भेजी। शुरुआत में ही आग काफी बड़ी बताई जा रही थी। इसलिए पुलिस टीम और एम्बुलेंस भी यहां पर रवाना की गई।
यहां आकर देखा गया तो पता चला कि आग 2105 फ्लैट में आग लगी थी, उसमें हमने तीन टीमें बनाई हैं। एक टीम ने बालकनी से, दूसरी टीम भी बालकनी से और एक टीम ने फ्लैट के अंदर घुसकर आग बुझाना चालू किया।बहादुर कर्मचारियों की मदद से हमने आग आधे घंटे में ही बुझा ली। आग को एक ही फ्लैट में सीमित कर दिया है, आग को बाकी फ्लैट्स में बढ़ने नहीं दिया गया है।





