Actress Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

947
Actress Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

Actress Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

बनारस: सुपरहिट भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के समाचार आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

IMG 20230326 WA0078

बता दें कि आज सुबह ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा का नया गाना रिलीज हुआ था।

भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर निवासी थ। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की-2 नाम की फिल्मों में काम किया था। आज 26 मार्च को ही उनका पवन सिंह के साथ नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘आरा कभी हारा नहीं’।

ऐसे में फैंस के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है वह अब इस दुनिया में नहीं है।

एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी तक अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई। इस खबर के आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री विशेषकर भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है।