WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Addl SP and SDOP Removed : MP में चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 पुलिस अधिकारियों को हटाया गया!

Addl SP and SDOP Removed : MP में चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 पुलिस अधिकारियों को हटाया गया!

भोपाल। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 पुलिस अधिकारियों को हटा दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह और एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सोनाली गुप्ता को चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है।

इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। आयोग ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो पुलिस अधिकारियों शिवकुमार सिंह और सोनाली गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के पद पर पदस्थ थे, वहीं सोनाली गुप्ता पुष्पराजगढ़ की एसडीओपी थीं।अनूपपुर व पुष्पराजगढ़ दोनों ही शहडोल लोकसभा सीट के अंतर्गत आते हैं। शहडोल लोकसभा सीट पर पहले ही चरण में चुनाव होना है। 19 अप्रैल को मतदान है। प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शहडोल लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की हिमाद्री सिंह, जो यहां से मौजूदा सांसद हैं और कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को, जो तीन बार से कांग्रेस के विधायक हैं, के बीच होना है।