WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उज्जैन में गुंडे के मकान पर चला प्रशासन का हथौड़ा

कुछ दिनों पहले नगर निगम के एक कर्मचारी पर चाकू से किया था हमला

WhatsApp Image 2023 05 03 At 9.39.15 PM

उज्जैन में गुंडे के मकान पर चला प्रशासन का हथौड़ा

उज्जैन से मुकेश व्यास की रिपोर्ट

उज्जैन।उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा गुंडे-बदमाशों को सबक सिखाने के लिए समय-समय पर अलग अलग कार्रवाई की जाती रही है। कई दिनों बाद आज फिर गुंडा गिर्दी को सबक सीखाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला है। नगर निगम की टीम ने जूना सोमवारिया में एक गुंडे का मकान तोड़ा। इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

नगर निगम ने गुंडे के घर से अवैध अतिक्रमण हटाया
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के बदमाश शाहरुख के घर से अवैध अतिक्रमण हटाया। उज्जैन नगर निगम की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और मकान के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।

गुंडे शाहरुख ने कुछ दिनों पहले नगर निगम के एक कर्मचारी पर चाकू से हमला किया था। हालांकि, शाहरुख के परिजनों ने इस कार्रवाई का काफी विरोध किया। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और मकान तोड़ने की मुहिम जारी रखी। मौके पर मौजूद सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक गुंडे के घर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।