WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Adulteration in Tirupati Laddu Prasad : ग्वालियर के घी-तेल से तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिलावट, CBI की SIT टीम पहुंची!

टीम के पास ग्वालियर के तीन कारोबारियों के खिलाफ वारंट, भनक लगते ही कारोबारी गायब!

Adulteration in Tirupati Laddu Prasad : ग्वालियर के घी-तेल से तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिलावट, CBI की SIT टीम पहुंची!

Gwalior : दक्षिण भारत के चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते दिखाई दिए। इस मामले की। पड़ताल को लेकर दक्षिण भारत से सीबीआई की एसआईटी टीम ग्वालियर पहुंची। इस जांच दल में चार सदस्य हैं, जो सबसे पहले ग्वालियर के दाल बाजार के घी और तेल कारोबारियों के पास पहुंचे। इस बात की सूचना से बाजार में हड़कंप हो गया। सीबीआई की ये चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारी को नोटिस देकर तलब किया है।

सीबीआई की टीम दो दिन से ग्वालियर में है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी नहीं आए, तो इंदरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाने लाकर पूछताछ की गई। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले। कुछ खुले हैं तो वहां के कारोबारी नहीं आए।

 

दो दिन से सीबीआई टीम ने डेरा डाला

तिरुपति बालाजी प्रसाद कांड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है। दो दिन से सीबीआई की एसआईटी टीम ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए है। पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार राकेश कुमार के वारंट लेकर आई है। इन सभी कारोबारियों का घी और तेल का कारोबार है।

 

कारोबारियों को पुलिस के जरिए बुलाया गया

दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था। लेकिन, व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो-तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है। यह मामला करीब 3 महीने पुराना है, जब तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आया था।