WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में न्यूनतम तापमान में कमी, अधिकतम 39/ 40 डिग्री,उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का मौसम

Weather Update: MP में न्यूनतम तापमान में कमी, अधिकतम 39/ 40 डिग्री,उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का मौसम

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं के चलते राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां पर न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान भी इंदौर, भोपाल, 39/ 40 डिग्री के आसपास चलेगा। जबकि ग्वालियर में 41/ 42 डिग्री तापमान रहेगा। आने वाले सप्ताह भर में इसमें दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में बारिश का असर मई फर्स्ट वीक में देखा जा सकता है।

उत्तर भारत में कल की अपेक्षाकृत मौसम आज कमजोर रहेगा। लद्दाख में फिर भी बर्फबारी हो सकती है लेकिन कश्मीर में हल्की बारिश का अंदेशा रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल छाएंगे। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 41 के आसपास रहेगा। आगामी मई माह में पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर फिर से उत्तर भारत को अपनी आगोश मिलेगा जिसके कारण उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्व में बारिश की संभावनाएं रहेंगी।

दक्षिण भारत में बादलों का प्रभाव बना हुआ है जिसके चलते केरल और कर्नाटक में आज बारिश हो सकती है। गोवा में भी बारिश की संभावना है जबकि महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से में बादल छाएंगे। इस प्रकार भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश का मौसम रह सकता है।