आखिर ऐसा क्या हुआ कि बालवासा डेम पर भानु की बोलती हो गई बंद, भानु अपने बूथ पर भी भाजपा को लीड नहीं दिला पाएंगे-कांग्रेस का दावा

667

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बालवासा डेम पर भानु की बोलती हो गई बंद, भानु अपने बूथ पर भी भाजपा को लीड नहीं दिला पाएंगे-कांग्रेस का दावा

राणापुर से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ: चुनावी वर्ष में राजनीतिक दलों में शब्द युद्ध शुरू हो गया है। राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मथियास भूरिया ने एक प्रेस वार्ता कर भाजपा व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया पर जमकर निशाना साधा।

ब्लॉक कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी।भुरिया ने कहा कि भानु ने बालवासा बैराज निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। जांच भी हुई पर रिजल्ट नहीं  बताया गया।भुरिया ने सवाल उठाया कि अब भानु चुप क्यों हो गए? आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी बोलती बंद हो गई।

मथियास भूरिया ने बताया कि भानु भुरिया का पूरा परिवार शुरू से कांग्रेसी रहा है। उनके पिताजी जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके है तो माताजी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं। भानु स्वयं NSUI अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रहे है। उनके माता पिता सहित पूरे परिवार की कर्जमाफी हुई है। भानु भूरिया के तीनों सीटो पर भाजपा के जितने के दावे पर पलटवार करते हुए मथियास ने कहा कि तीनों सीट जीतना तो दूर भानु खुद उनके बूथ पर भाजपा को लीड नहीं दिला सकते।

डॉ विक्रांत भूरिया की डिग्री को लेकर भानु के आरोप को तथ्यहीन बताया गया। भुरिया ने फर्जी चिकित्सको व अवैध बस परिवहन के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आवाज उठाने की बात भी बताई।

झाबुआ जिले में तीनों सीट कांग्रेस फिर से जीतेगी

मथियास भुरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा राज ने जमकर भृष्टाचार हो रहा है।हर जगह कमीशनबाजी चल रही है।महंगाई बेलगाम हो गई हैं जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि झाबुआ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर फिर से कांग्रेस जीतेगी। प्रदेश से भाजपा का बोरिया बिस्तर बंधने वाला है।