
पढ़ना जारी रखें
रोहित शर्मा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि ये निराशाजनक है। रोहित बोले कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन आज हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। नॉक आउट में दबाव का बहुत महत्व होता है। ये खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हम खिलाड़ियों को अगल से ये नहीं सिखा सकते। उन्होंने साफ कहा कि कुछ खिलाड़ियों को दबाव झेलना आता है और कुछ को नहीं। गेंदबाजों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर को अपने पहले ओवर में विकेट से मदद मिल रही थी। लेकिन हमने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की। पहले मैच में हमने वापसी करते हुए देखा था। उस मैच में करने अच्छा कैरेक्टर दिखाया, लेकिन आज चीजें हमारे पक्ष में नहीं गई।
पाकिस्तान को हराकर सफर की शुरुआत और इंग्लैंड से हारकर खत्म
टीम इंडिया के इस विश्व कप के सफर की बात की जाए तो पाकिस्तान से हमने पहला ही मुकाबला जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराने में कामयाबी हासिल कर ली थी। लेकिन तीसरे मैच में जब हमारा सामना साउथ अफ्रीका से हुआ तो वहां टीम इंडिया को मात मिली। इसके बाद भारत ने फिर से वापसी की और बांग्लादेश को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। सुपर 12 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारत ने टेबल टॉपर होकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी, लेकिन सेमीफाइनल में हमारा मुकाबला इंग्लैंड से हुआ और वहां भारतीय टीम को दस विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।





