WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap : विकास खंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज!

कमीशन की राशि ₹96 हजार रिश्वत की मांगी जा रही थी, ₹31 हजार पर राजी हुई!

Lokayukta Trap : विकास खंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज!

Chindwara : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ रजनी अगामे को 31 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा! इस मामले में अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया!

आवेदक रमेश पराड़कर अधीक्षक, शासकीय बालक छात्रावास धनेगांव विकास खंड बिछुआ (जिला छिंदवाड़ा) के अनुसार विकासखंड बिछुआ के 12 छात्रावास अधीक्षकों से 50 सीटर के कमीशन की राशि 3000 रूपये प्रतिमाह और 100 सीटर के कमीशन की राशि 6000 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से सितंबर व अक्टूबर माह की कमीशन की 96000 रिश्वत की मांगी जा रही थी।

इसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर को की। शिकायत के सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग की रिकार्डिंग कराई गई, जिसमें रजनी अगामे रिश्वत की प्रथम किश्त 31000 रुपए लेने को तैयार हुई। मंगलवार 10 दिसंबर को विकास खंड शिक्षा अधिकारी रजनी अगामे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके और लोकायुक्त जबलपुर का दल।