WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश के मलबे में चमत्कार: राख के ढेर में सलामत मिली भगवद् गीता, आस्था बनाम विज्ञान की नई बहस

WhatsApp Image 2025 06 13 At 16.46.32

Ahmedabad Plane Crash: क्रैश के मलबे में चमत्कार: राख के ढेर में सलामत मिली भगवद् गीता, आस्था बनाम विज्ञान की नई बहस

अहमदाबाद: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां विमान का लोहा तक पिघल गया, वहीं मलबे के ढेर में श्रीमद् भागवत गीता की एक प्रति बिल्कुल सुरक्षित मिली- न एक पन्ना फटा, न कोई जला!

रेस्क्यू टीम को यह गीता राख के बीच मिली, जबकि आसपास की हर चीज़ जलकर खाक हो चुकी थी। यह नजारा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया- मानो कोई अदृश्य शक्ति इस पवित्र ग्रंथ की रक्षा कर रही हो।

लोग इसे भगवान की कृपा और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं।

कई कह रहे हैं- यह संकेत है कि आस्था की ताकत हर आपदा में भी अडिग रहती है।

कुछ इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज संयोग, लेकिन भावनाओं का ज्वार हर दिल में उमड़ पड़ा है।
सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है- “जहां विज्ञान की सीमाएं खत्म हो जाती हैं, वहां आस्था चमत्कार रच देती है।”
यह घटना मानो उस विश्वास को और मजबूत कर गई कि कुछ चीजें इंसान के बस से बाहर होती हैं, और आस्था हर कठिनाई में उम्मीद की लौ जला देती है।