AICC Announced Delegates: AICC ने घोषित किए डेलीगेट्स

विधायक शामिल, चार सांसदों को भी चुना गया

370

AICC Announced Delegates: AICC ने घोषित किए डेलीगेट्स

भोपाल: AICC ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में से अपने डेलीगेट्स की घोषणा कर दी है। सोमवार की दोपहर में प्रदेश कांग्रेस ने इस लिस्ट को सार्वजनिक किया है। जबकि AICC ने रविवार को ही डेलीगेट्स की घोषणा कर दी थी। AICC डेलीगेट्स के आधे नाम विधायक और सांसदों के हैं। इसमे 43 विधायक और लोकसभा के एक सांसद एवं राज्यसभा के तीनों सदस्य शामिल हैं।

एआईसीसी डेलीगेट्स की घोषणा रविवार की शाम को कर दी गई है। जिसमें 71 नेताओं को चुना गया है। जबकि 28 सिलेक्टेड डेलीगेट्स बनाए गए हैं। इस तरह यह सूची करीब 99 डेलीगेट्स की है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को जगह मिली है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कन्या कुमारी से कश्मीर तक शामिल रहे कुछ नेताओं को भी इसमें जगह दी गई है। एआईसीसी डेलीगेट्स बनने के लिए कई नेता प्रयासरत थे, उनमें से कई को जगह नहीं मिली है।

एआईसीसी डेलीगेट्स में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की एक तरफा चली। इसमें सबसे ज्यादा नाम उनके समर्थकों के शामिल हुए हैं। हालांकि इन सब के बाद भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव को भी जगह दी गई है।

*पिता और बेटे भी शामिल* 

एआईसीसी डेलीगेट्स में तीन दिग्गज नेताओं के साथ उनके पुत्रों को भी शामिल किया गया है। इसमें कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुल नाथ, दिग्विजय सिंह के साथ उनके बेटे जयवर्धन सिंह और कांतिलाल भूरिया के साथ उनके बेटे विक्रांत भूरिया को डेलीगेट्स बनाया गया है। इसके विक्रांत भूरिया को- ऑप्टेड डेलीगेट हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल को तवज्जो मिली है। यहां से आठ नेताओं को इसमें जगह मिली है।

*अरुण को फिर भी दे दिया झटका* 

एआईसीसी डेलीगेट्स में भले ही अरुण यादव को जगह मिल गई हो, लेकिन उनके भाई को इसमें जगह नहीं मिली। इसमें 43 विधायकों को चुना और सिलेक्ट किया, लेकिन इसमें अरुण यादव के भाई विधायक सचिन यादव को शामिल नहीं किया गया।