AICC OBC Advisory Council: AICC द्वारा 20 सदस्यीय OBC एडवाइजरी काउंसिल का गठन, MP के दो नेताओं को किया शामिल

492

AICC OBC Advisory Council: AICC द्वारा 20 सदस्यीय OBC एडवाइजरी काउंसिल का गठन, MP के दो नेताओं को किया शामिल

नई दिल्ली: AICC OBC Advisory Council: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा OBC एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है। इसमें MP के दो नेताओं अरुण यादव और हिना कांवरे को शामिल किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। जिसमें बड़े नेताओं को शामिल किया है। ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनिल जयहिंद कन्वेनर बनाए गए हैं। जबकि जितेंद्र बघेल को सचिव बनाया गया है। इस काउंसिल में एक वर्तमान मुख्यमंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री को भी शामिल किया गया है।

इसमें मध्य प्रदेश के दो नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और एमपी विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भी शामिल किया गया है।

एडवाइजरी काउंसिल के सभी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं

1. सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री, कर्नाटका)
2. अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री)
3. भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)
4. सचिन पायलट
5. बी के हरिप्रसाद
6. गुरदीप सप्पल
7. अरुण यादव
8. नारायणस्वामी
9. अमित चावड़ा
10. महेश गौड़
11.वीरप्पा मोइली
12. पूनम प्रभाकर
13.श्रीकांत जेना
14. अजय कुमार लल्लू
15. सुभाषिनी यादव
16. एस ज्योतिमानी
17. विजय वेट्टीवार
18. धर्मेंद्र साहू
19. हिना कावरे
20. अदूर प्रकाश

AICC सूत्रों के अनुसार जल्दी इस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की एक बड़ी बैठक होने वाली है।