WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

क्या कोई नया गुल खिलाएगी अजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा की गोपनीय भेंट!

Bhopal: कांग्रेस के नेताप्रतिपक्ष रह चुके अजय सिंह ‘राहुल भैया’ और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच आज हुई मुलाकात से प्रदेश में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।अजय सिंह गृह मंत्री से मिलने उनके आवास पर गए थे। दोनों के बीच एकांत में करीब आधे घंटे बात हुई, जिससे कांग्रेस खेमे में खलबली व बेचैनी महसूस की जा रही है।कयास है कि सिंधिया के बाद भाजपा फिर कोई बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
अर्जुन जैसे बड़े कांग्रेस नेता के बेटे और खुद कांग्रेस में वरिष्ठ अजय सिंह को हाशिए पर धकेल दिया गया है। कमलनाथ के मध्यप्रदेश में राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के बाद अजय सिंह को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दिग्विजय सिंह भी उनके लिए मददगार दिखाई नहीं दे रहे। ऐसी स्थिति में अजय सिंह का किसी बड़े भाजपा नेता से मिलना किसी राजनीतिक भूचाल का भी संकेत हो सकता है। दिग्विजय सिंह भी उन्हें दरकिनार कर अब अपने बेटे को आगे बढ़ाने में ज्यादा रूचि लेते हैं।