Alzheimer Risk:क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है? जानें दोनों में संबंध

741
 Alzheimer Risk
 Alzheimer Risk

 Alzheimer Risk:क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है? जानें दोनों में संबंध

Alzheimer Risk :अल्जाइमर रोग  धीरे-धीरे बढ़ने वाली मस्तिष्क की स्थिति है, जिसके परिणामस्वरूप स्मृति हानि होती है। अल्जाइमर रोग एक मस्तिष्क विकार (Brain Disorder) है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है। आपको बता दें कि मस्तिष्क में प्रोटीन का असामान्य निर्माण अल्जाइमर रोग का कारण बनता है।अल्जाइमर रोग एक प्रोग्रेसिव ब्रेन डिसऑर्डर है। यह समय के साथ स्मृति और सोचने की क्षमता को नष्ट करता है। यह बीमारी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। अल्जाइमर वृद्ध लोगों में डिमेंशिया का सबसे आम कारण है। लक्षण धीरे-धीरे शुरू होते हैं। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है, अल्जाइमर गंभीर संज्ञानात्मक हानि की ओर ले जाता है। रोगी दैनिक कार्यों के साथ संघर्ष करते हैं, संवाद करने की क्षमता खो देते हैं और फुल-टाइम देखभाल की आवश्यकता होती है।

इस स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाएं (Brain Cells) मरने लगती हैं। इसकी वजह से याद्दाश्त कमजोर होने लगती है। अल्जाइमर रोग से पीड़ित (Alzheimer Patient) व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव होने लगता है। आपको बता दें कि दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। खासकर, बड़ी उम्र के लोगों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। दवाइयों की मदद से अल्जाइमर रोग के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि चीनी के ज्यादा सेवन करने से भी अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है। यानी चीनी या चीनी वाले पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग हो सकता है।

अलजाइमर रोग - विकिपीडिया

क्या चीनी का ज्यादा सेवन करने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है?

ज्यादा चीनी के सेवन को अल्जाइमर रोग से जोड़ा गया है। यानी ज्यादा चीनी खाने से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता है। अध्ययन में पाया गया कि जब शरीर में शुगर का स्तर अधिक होता है, तो इससे मस्तिष्क में अमाइलॉइड प्लाक के बढ़ने का कारण बनता है। इसकी वजह से अल्जाइमर रोग हो सकता है। खासकर, अगर कोई डायबिटीज रोगी है और वह चीनी का ज्यादा सेवन करता है, तो उनमें जोखिम अधिक होता है। चीनी के अधिक सेवन से डिमेंशिया और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है।

 Alzheimer Risk
Alzheimer Risk

चीनी के ज्यादा सेवन से महिलाओं में अल्जाइमर का अधिक जोखिम

की मानें तो अधिक चीनी के सेवन से महिलाओं में अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

चीनी के ज्यादा सेवन से अल्जाइमर का खतरा कैसे बढ़ता है

चीनी के ज्यादा सेवन से मस्तिष्क में अमाइलॉइड प्लाक का निर्माण बढ़ता है। इससे अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है। 

  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी है।इसकेलिएनाव या चिंता से दूर रहने की कोशिश करें। आप अल्जाइमर रोगी हैं, तो इसके लक्षणों को कम करने के लिए सुने।
  • आप अपने मनपसंद कार्य भी कर सकते हैं। इसके लिए आप कूकिंग, एक्सरसाइज, वॉक आदि करें।
  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए।
  • अल्जाइमर रोग से बचने के लिए चीनी का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। आपको सीमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए।
  • Disclaimer:  यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है.