राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के IAS अवार्ड में एक अधिकारी का लिफाफा बंद

1312
IAS Transfer

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किए गए है। केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने इन अफसरों को आईएएस बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए है। पदोन्नति के लिए जिन अफसरों के नाम भेजे गए थे उनमें एक अफसर का लिफाफा बंद किया गया है उन्हें अब जांच पूरी होंने पर पदोन्नत किया जाएगा।

जिन अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है उनमें रानी बाठढ़, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश वैद्य, वरद मूर्ति मिश्रा, विनय निगम, डॉ अभय अरविंद बेड़ेकर, सुधीर कोचर, अजय देव, नियाज अहमद खान, नीतू माथुर, अंजू पवन सिह भदौरिया, जमुना भिड़े, राखी शाक्य, संजय कुमार जैन, शीला दाहिमा, विदिशा मुकर्जी शामिल है। गौरतलब है कि राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के आदेश एक सप्ताह पहले जारी हो चुके है लेकिन राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के आदेश डीओपीटी की एक पूछताछ के चलते रुकी हुई थी।

दुबे का लिफाफा बंद, जांच पूरी होंने पर होंगे पदोन्नत

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील दुबे को प्रावधिक पदोन्नति दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक मामले में उनकी जांच चल रही है जो पूरी नहीं हो पाई है। डीओपीटी ने निर्देश दिए है कि दो हफ्ते में पूरी करें। यदि जांच दो सप्ताह में पूरी हो गई तो दुबे को भी पदोन्नत कर दिया जाएगा। कुल अठारह पदों के लिए ही डीपीसी हुई थी।