WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Appointment Withheld : इंदौर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति रोकी गई!  

कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए प्रदेश प्रभारी ने यह फैसला लिया!

Appointment Withheld : इंदौर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति रोकी गई!  

देखिए जयप्रकाश अग्रवाल का पत्र

   Indore : इंदौर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को फ़िलहाल रोक दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल ने इस आशय का पत्र जारी किया है। बताया गया कि ये फैसला अरविंद बागड़ी के खिलाफ हुए प्रदर्शन और विरोध को देखते हुए लिया गया।
आज कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्हें धन्ना सेठ बताते हुए नारेबाजी भी की गई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने यह फैसला किया। अब विनय बकलीवाल ही अगले फ़ैसले तक कांग्रेस की कमान संभालेंगे।
बताया गया कि प्रदेश में कई स्थानों पर कांग्रेस की नियुक्तियों का विरोध हो रहा है। वहां भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की तैयारी होने  मिली। बताया गया कि कई लोग पार्टी और पदों से भी इस्तीफ़ा देने की तैयारी में हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 64 शहरों और जिलों में अध्यक्ष बदले हैं। इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 8.00.23 PM

इस पद के लिए पूर्व विधायक अश्विन जोशी, राजेश चौकसे, केके यादव भी प्रयासरत थे। जिला अध्यक्ष के पद सदाशिव यादव को दोबारा मौका दिया गया! हालांकि इस पद के लिए भी कई नेता दौड़ में शामिल थे, लेकिन विधायक जीतू पटवारी अपने समर्थक को फिर से अध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर के 9 नेताओं को शामिल किया गया, जो नेता शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे, उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में लिया गया।