WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Arrested on Suspicion of Espionage : पाक के लिए जासूसी के शक में युवक गिरफ्तार, DRDO के गेस्ट हाउस में संविदा कर्मचारी!

810
WhatsApp Image 2025 08 05 At 18.31.23

Arrested on Suspicion of Espionage : पाक के लिए जासूसी के शक में युवक गिरफ्तार, DRDO के गेस्ट हाउस में संविदा कर्मचारी!

उसे जैसलमेर के नजदीक चांधन से पकड़ा गया, जो पोखरण जैसे संवेदनशील इलाके के पास!

Jaisalmer (Rajasthan) : पाकिस्तान के लिए जासूसी की शंका में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। ये जैसलमेर के चांधन इलाके का मामला है। युवक का नाम महेंद्र प्रसाद है, जो उत्तराखंड का रहने वाला है। वह जैसलमेर स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में संविदा आधार पर काम करता था।

महेंद्र पर पाकिस्तान को सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेजने का आरोप है। यह भी सामने आया है कि उसने पोखरण फायरिंग रेंज और डीआरडीओ से जुड़े अफसरों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां भी पाकिस्तान को भेजी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल और चैट्स से जासूसी से जुड़े कई अहम सबूत मिलने की संभावना है। उसे सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। अब उससे जॉइंट इंट्रोगेशन कमेटी में पूछताछ की जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे थीं। पुख्ता जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। चांधन जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर है। ये संवेदनशील इलाका है, जो पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के नजदीक है। इस फायरिंग रेंज में कई तरह के अत्याधुनिक हथियारों के परीक्षण होते हैं। इसीलिए फील्ड फायरिंग रेंज की जानकारी लीक होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, जॉइंट इंट्रोगेशन कमेटी (जेआईसी) में पूछताछ के बाद और आरोपी के फोन चेक होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर आरोपी किस तरह सीमा पार यहां की जानकारियां भेजता था। आरोपी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके पास 2020 में कॉल आया था। वह एक पर्ची की फोटो भेजी थी। इसके अलावा उसने किसी को कभी कुछ नहीं बताया।

आरोपी ने साधी चुप्पी

हिरासत में लेने के बाद जब आरोपी महेंद्र सिंह को एसपी ऑफिस पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसने मीडिया के सामने सफाई पेश करते हुए कहा कि वह एक अधिकारी के कहने पर सिर्फ पर्ची देने गया था। हालांकि, जब उससे जासूसी से जुड़े सवाल पूछे गए, तो वह चुप्पी साध गया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही पूछताछ में अब कई अहम जानकारियों के उजागर होने की उम्मीद है।