WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ASI Committed Suicide : सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला!

ASI Committed Suicide : सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला!

 

Indore : विजय नगर थाने में पदस्थ 15 वीं बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस को कोई घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। जानकारी के अनुसार एसआई विकास पाटिल का पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था।

विकास ने शाम को मल्हारगंज स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे में उनके फंदे पर झूलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। विकास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पाटिल विजय नगर थाने से पहले क्षिप्रा, द्वारकापुरी, लसूड़िया आदि थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे।