WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Attack on Collector : रेत माफिया को पकड़ने गए भिंड के कलेक्टर पर हमला, देर रात वे खुद गाड़ियां पकड़ने गए थे।

कलेक्टर की गाड़ी पर माफिया के गुर्गों ने पत्थर फेंके, पुलिस की धरपकड़ शुरू!

Attack on Collector : रेत माफिया को पकड़ने गए भिंड के कलेक्टर पर हमला, देर रात वे खुद गाड़ियां पकड़ने गए थे।

 

Bhind : यहां कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की गाड़ी पर रेत माफियाओं ने हमला किया, जिसमें वे बाल-बाल बचे! यह हमला रेत माफियाओं ने किया। यह घटना गुरुवार देर रात की है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि रेत की अवैध तस्करी हो रही है। इसे पकड़ने के लिए उन्होंने खुद बीड़ा उठाया। गुरुवार देर रात को सूचना मिलने के बाद वे स्थानीय युवकों के साथ निजी गाड़ी में बैठकर कार्रवाई के लिए गए। कलेक्टर ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा भी था।

इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही रेत माफिया तीन गाड़ियों में भरकर पहुंचे और कलेक्टर की गाड़ी का पीछा करते हुए हमला बोल दिया। रेत माफियाओं ने गाड़ी घेरकर जमकर पथराव किया।

ऐसे हुआ कलेक्टर पर हमला
कलेक्टर को बचाने के लिए उनके सुरक्षाकर्मी ने किए 4 से 5 राउंड फायर किए। इसकी सूचना ऊमरी थाना की पुलिस को मिली तो पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। घटना कनावर तिराहे की है। इस घटना में गाड़ी के शीशे भी फूटे हैं। हालांकि, हमले में किसी को चोट नहीं आई है। इधर, ऊमरी पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।