15 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के होते रहेंगे हमले, MP में आंशिक वर्षा की सम्भावना

430

15 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के होते रहेंगे हमले, MP में आंशिक वर्षा की सम्भावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में पश्चिमी विक्षोभ के हमले अगले 10 से 15 दिन तक चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं इस समय बहुत तेज है जो उत्तर पश्चिम भारत से होकर सीधे दक्षिण पूर्वी हो रही हैं। इससे उत्तर भारत के सभी राज्यों में और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना के अलावा पूर्वी राज्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं यह हवाएं बंगाल की खाड़ी तक बादलों को ले जा रही है।

यह मौसम का एक विचित्र रूप है कि इस समय मानसूनी बादल जहां बंगाल की खाड़ी में पूर्व की ओर से आकर जमा होते हैं वहां इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाएं बादल संग पूर्व और दक्षिण की ओर बह कर बंगाल की खाड़ी में उतर रही हैं।

मध्य प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के चलते बादल छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर रहे हैं। प्रदेश में आज ग्वालियर भिंड मुरैना नीमच मंदसौर भोपाल, देवास,उज्जैन,रतलाम, जबलपुर आदि हिस्सों में बारिश की संभावना है। इंदौर में हल्की वर्षा संभावित है।

भारत के पूर्वी दिशा में एक चक्रवात अब भी सक्रिय है जो चाइना तक आते आते वापस पूर्वी दिशा में लौट जाएगा। इसके जाने के बाद ही दक्षिण- पूर्व से मानसूनी बादल भारत के दक्षिण महासागर में जमा हो सकेंगे, जिसमें अभी एक से डेढ़ सप्ताह का समय लग सकता है।