स्पीड पोस्ट से अवैध अफ़ीम विदेश भेजने की कोशिश- सजगता से पार्सल नारकोटिक्स के कब्जे में, आरोपी की तलाश जारी

61

स्पीड पोस्ट से अवैध अफ़ीम विदेश भेजने की कोशिश – सजगता से पार्सल नारकोटिक्स के कब्जे में, आरोपी की तलाश जारी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिला मुख्यालय के नई आबादी स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में सोमवार शाम सनसनी मच गई, जब नारकोटिक्स विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक पार्सल जो विदेश में कनाडा भेजे जाने के लिए काउंटर पर आया था। नारकोटिक्स विंग ने मौके पर पार्सल खोला तो उसमें चॉकलेट रैपर में अफ़ीम रखे होने की जानकारी सामने आई है।

अधिकृत रूप से नारकोटिक्स विभाग द्वारा कोई बात नहीं की पर पार्सल को कब्जे में लेकर रवाना हो गए।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 21.30.43

इधर पोस्ट ऑफिस अधिकारी श्रीमती ज्योति चपरोत ने बताया कि शाम को एक युवक पार्सल लेकर काउंटर पर आया और इंटरनेशनल बुकिंग डिलीवरी कनाडा भेजे जाने की बात की, जब पार्सल के बारे में जानकारी देने की आवश्यकता फॉर्म भरने की आई तो पार्सल छोड़ भाग निकला।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 21.30.44

शंका होने पर नारकोटिक्स विभाग को सूचित किया गया और टीम मौके पर पहुंची। पार्सल में संदिग्ध सामग्री की शंका होने से विभागीय रिपोर्ट तैयार कर कोई 2 किलो का पार्सल नारकोटिक्स विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 21.30.43 1

इधर सूत्रों के मुताबिक पार्सल नीमच से बुकिंग कर डिलीवरी कनाडा भेजे जाने वाला था, अवैध मादक द्रव्य अफ़ीम भेजे जाने की शंका है।

नारकोटिक्स विभाग द्वारा मामले की विवेचना शुरू कर दी है अन्य तथ्यों पर नारकोटिक्स उपायुक्त द्वारा जानकारी दी जाएगी।