Air India’s Bad Food Service: मशहूर शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की लगाई फटकार

393

Air India’s Bad Food Service:मशहूर शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की लगाई फटकार

यर इंडिया की फ्लाइट इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले यात्रियों की हरकतों के कारण चर्चा में आया एयर इंडिया अब अपनी खराब फूड सर्विस के कारण लाइम- लाइट में आ चुका है।

इस बार भारत के जाने- माने शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की फ्लाइट में परोसे जाने वाले ब्रेकफॉस्‍ट को लेकर जमकर फटकार लगाई है।

सेलिब्रेटी  शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की लगाई फटकार
सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बकायदा एयर इंडिया में उन्‍हें सर्व किए ब्रेकफॉस्‍ट की फोटो को शेयर कर एयर इंडिया की जमकर क्‍लास लगाई है। ये ब्रेकफॉस्‍ट उन्‍हें नागपुर-मुंबई उड़ान के दौरान सर्व किया गया था।

संजीव कपूर को मुंबई-नागपुर फ्लाइट में सर्व किया ये ब्रेकफॉस्‍ट

संजीव कपूर की पोस्‍ट हुई वायरल

संजीव कपूर ने इन-फ्लाइट भोजन को लेकर ट्विटर किया और खाने की फोटो शेयर कर एयर इंडिया की आलोचना की है। संजीव कपूर की पोस्ट लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संजीव कपूर ने पूछा- क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?

संजीव कपूर ने ट्विटर पर लिखा जागो

नागपुर-मुंबई 0740 फ्लाइट। तरबूज, ककड़ी, टमाटर और सेव के साथ ठंडा चिकन टिक्का। मेयो के साथ कटी हुई पत्तागोभी की छोटी-सी फिलिंग वाला सैंडविच। चीनी की चाशनी स्पंज को मीठी क्रीम जिसे पीले रंग से रंगा गया है। अपने खुद के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “सचमुच!!! क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?” उन्होंने अपने पोस्ट को प्राप्त भोजन की कुछ तस्वीरों के साथ समाप्त किया।

पोस्‍ट हुई वायरल, लोग कर रहे कमेंट्स

संजय कपूर के ट्वीट किए जाने के बाद से इसे करीब सवा लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और शेयर और लाइक्‍स करने वालों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। लोगों ने शेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट्स पोस्ट किए।