Beating VDO Viral : पिटाई का VDO वायरल, 5 बदमाशों ने धमकाया और पैर पड़वाए!

सभी पर FIR दर्ज, एक पकड़ाया, एक पहले से जेल में और 3 फरार!

691

DCP ने बताया क्यों रात 12 बजे मारपीट की गई!

Indore : मारपीट की एक घटना के वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ बदमाश एक युवक की पिटाई करते हुए अपने पैर भी पड़वा रहे हैं। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद लसूड़िया पुलिस ने इस वायरल वीडियो की तलाश की। वीडियो में दिखाई दे रहे पांच आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एक आरोपी को राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक आरोपी घटना के कुछ दिन बाद ही किसी आपराधिक मामले में जेल में है। अन्य 3 आरोपी फरार बताए गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 19.14.34

यह घटना 9 मई की लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अर्जुन नाम का युवक जो कि गणेश नगर में नारियल पानी बेचता है उसके साथ मार-पीट की गई। बदमाश वहीं पर रहने वाले मिलन, चीकू, नवेश, अंगद और देवेश बताए जा रहे हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि 9 मई को रात 12 बजे सभी गणेश नगर में पहुंचे। एक बदमाश अंगद का उस दिन जन्मदिन था।

सभी घटना वाले दिन बॉम्बे हॉस्पिटल के पास आए और आते से ही मेरी गाड़ी के पास कार रोकी और मुझे थप्पड़ मारते हुए बोलने लगे कि तू नरेश की बहन को छेड़ता है। तुझे पता है हम कितने बड़े डॉन है। हमारे ऊपर 302 लगी हुई है। इतनी देर में निवेश भी बुलेट से बॉम्बे हॉस्पिटल आ गया। पांचों ने अर्जुन के साथ मारपीट की। सभी नशे में धुत थे और अर्जुन से रुपए भी मांग रहे थे।

मारते-पीटते हुए उन्होंने अर्जुन से 5 लाख रुपए मांगे और मारपीट का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदमाशों ने अर्जुन को यह धमकी दी थी, कि यदि तू हमें अकेला मिल गया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद अर्जुन ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। एक बदमाश किसी मामले में जेल में है। जबकि, 3 फरार बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही है।

डीसीपी अभिषेक आनंद ने जो बताया

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि फरियादी अर्जुन भंवरकुआं क्षेत्र में रहता है और मुंबई हॉस्पिटल के पास नारियल पानी का ठेला लगाता है। आरोपी भी उसके आसपास ही रहते हैं और सभी एक दूसरे को पहचानते हैं। आरोपियों को शक था कि अर्जुन उनकी बहन को छेड़ता है, इसलिए उन्होंने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद अर्जुन खरगोन चला गया था। वहां से वापस आकर उसने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद कार्रवाई की गई तो राजेंद्र नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक जेल में है और तीन फरार हैं, जिनको पुलिस तलाश रही है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, डीसीपी अभिषेक आनंद-