WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

22 जनवरी को मंदिरों में होंगे भंडारे, TV स्क्रीन पर जनता देखेगी श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा

727

22 जनवरी को मंदिरों में होंगे भंडारे, TV स्क्रीन पर जनता देखेगी श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा

भोपाल: मध्यप्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आमजनता टीवी स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगी। वहीं सभी प्रमुख मंदिरों में इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आयोजन की व्यवस्था करने को लेकर निर्देश जारी किए है।

प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में 22 जनवरी को टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे और आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रसारण को लाइव दिखाने के लिए आमजन को आमंत्रित किया जाएगा। आमजन की सहभागिता से इस आयोजन को किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई , रोशनी दीप प्रज्जवलन किया जाएगा।भगवान श्रीराम जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन मंदिर में ट्रस्ट, समिति के माध्यम से आमजन हेतु आयोजित किए जाएंगे।

सभी नगरों मं नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा गांवों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी सरकारी ईमारतों तथा स्कूल, कॉलेजों में साज-सज्जा की जाएगी।

प्रदेश के नगरों तथा गांवों में राम मंडलियों को स्थानीय कार्यक्रम , मोहल्लों तथा ग्रामों में आयोजित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सोलह जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक मंदिर में जन सहयोग से राम कीर्तन होंगे। पूरे प्रदेश के सभी मंदिरों में दीप प्रज्जवलित कर हर घर में दीपोंत्सव के लिए आमजन को जागृत किया जाएगा।