Bharat Jodo Yatra- प्रियंका गांधी का बलवाडा और बडवाह में रूका काफिला, हुआ जोरदार स्वागत 

1252

Bharat Jodo Yatra- प्रियंका गांधी का बलवाडा और बडवाह में रूका काफिला, हुआ जोरदार स्वागत

आशुतोष पुरोहित की खास रिपोर्ट

खरगोन: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बुरहानपुर के झिरी जा रही प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से खरगोन जिले के बलवाडा और बडवाह से निकले। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह देखा गया।

बलवाडा में पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। इधर बड़वाह नगर से भी   प्रियंका का काफिला गुजरा। वे यहाॅ कार से नीचे नही ऊतरी।

प्रियंका के स्वागत के लिए नगर के जय स्तम्भ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने बिना रुके हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओ का अभिवादन कर रवाना हो गई।