Bhasm Aarti In Mahakal Temple: वर्ष में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती हुई, देखिए वीडियो

920

Bhasm Aarti In Mahakal Temple: वर्ष में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती हुई, देखिए वीडियो

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: महाशिवरात्रि के दूसरे दिन होने वाले साल की एकमात्र दिन की भस्म आरती आज दोपहर 12:00 से 2:00 तक संपन्न हुई है। 19 फरवरी को सुबह 5.30 बजे से 6 बजे तक सेहरा दर्शन आरती हुई।

WhatsApp Image 2023 02 19 at 7.08.05 PM

इसके बाद प्रात: 11 बजे सेहरा उतारा गया व दोपहर 12 बजे से वर्ष में एक बार दिन में होने वाली भस्मारती की गई। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती हुई और इसके बाद ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया।