Bhopal News: भोपाल में 3 मंजिला मकान गिरा, कई मज़दूरों के दबे होने की आशंका

1131
Khargone- Big Decision By Administration

भोपाल: राजधानी भोपाल की पॉश कॉलोनी शाहपुरा ए सेक्टर में आज एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कई मजदूर के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू का काम शुरू हो चुका है। क्षेत्र के लोग भी मदद के लिए आगे आ गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। एक मजदूर की मौत की खबर है। दो को अस्पताल में भरती किया गया है।
रेस्क्यू का काम जारी है।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।