Bhopal News: डी-मार्ट की पार्किंग में खड़ी कार में चोरी, कैमरे में कैद हुआ आरोपी

34

Bhopal News: डी-मार्ट की पार्किंग में खड़ी कार में चोरी, कैमरे में कैद हुआ आरोपी

भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित डी-मार्ट की पार्किंग में खड़ी एक कार से नगदी राशि चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने कार का लॉक तोड़कर भीतर रखे रुपए पार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आरोही तैलंग ने बताया कि वह खरीदारी करने के लिए डी-मार्ट गई थी। तभी इस दौरान कार में रखे 20 हजार रुपए नगद चोरी हो गए। इस मामले में आरोपी युवक पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।