Bhopal News; 10 साल तक विधवा महिला से दुष्कर्म, अब शादी से इंकार

333

Bhopal News; 10 साल तक विधवा महिला से दुष्कर्म, अब शादी से इंकार

भोपाल: भोपाल शहर में मिसरोद इलाके में पति की मौत के बाद उसका दोस्त महिला के साथ करीब दस साल तक दुष्कर्म करता रहा और बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा के मुताबिक 39 वर्षीय पीड़िता नटराज कॉलोनी में रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है, और वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। इस दौरान पति के दोस्त अनिल निसाद का घर आना जाना होने लगा। चूंकि वह पति का दोस्त था, इसलिए वह लगातार आने जाने लगा। आरोपी युवक एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाता है।

आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया और 2016 से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। करीब दस साल तक रेप करने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करा दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज देगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।