WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action: छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं रेत भण्डारण में लिप्त लोडर और ट्रैक्टर सहित 4 वाहन जप्त 

खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज

Big Action: छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं रेत भण्डारण में लिप्त लोडर और ट्रैक्टर सहित 4 वाहन जप्त 

ग्वालियर: जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर गिट्टी के अवैध उत्खनन में लिप्त 2 एलएनटी, एक ब्रेकर व एक कंप्रेसर सहित कुल 4 वाहन जब्त किए हैं। मंगलवार की सुबह हजीरा क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण में लिप्त एक लोडर और ट्रैक्टर जप्त कर हजीरा थाने मे रखवाया गया हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।

IMG 20240319 WA0048

कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देशों के पालन में गई अधिकारियों की टीम ने बिलौआ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 03 वाहन एवं 2 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के लिए गए दल में खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया व सहायक खनिज अधिकारी श्री राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार नियम अनुसार करने की कार्रवाई भी की जायेगी।