WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big Announcement of CM: सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित होंगे

1474

Big Announcement of CM: सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित होंगे

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षा बंधन से पहले प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी है।

आज मंत्रालय में संपन्न कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा करते हुआ कहा कि सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी।।लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया।