WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अभी पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा, गर्मी से राहत, 23 जून से मानसूनी बारिश

114

Weather Update: MP में अभी पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा, गर्मी से राहत, 23 जून से मानसूनी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम के बदलते समीकरण से आज पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरात, राजस्थान से मध्य प्रदेश में फिर होगा, वहीं कश्मीर, लद्दाख से भी पंजाब, हिमाचल में बादल छाएंगे। असम में भारी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी हवाओं का पूर्वी हवाओं से टकराव बढ़ेगा। मानसून की चाल बढ़ेगी। दक्षिणी राज्यों से मानसून आज से महाराष्ट्र में दाखिल हुआ है। मुंबई में अगले 48 से 72 घंटों में बारिश होगी। माह के अंतिम सप्ताह में यहां जोरदार बारिश की संभावना भी है।

पूर्वी मानसून का असर आज उड़ीसा, आंध्रा तेलंगाना में भारी बारिश कर सकता है।

आज मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी भाग में बारिश होगी। जबकि पश्चिमी भाग में भी गहरे बादल छाएंगे, तापमान भोपाल में 33 तो इंदौर में 34 डिग्री रहेगा, हवाओं का जोर रहेगा। दोपहर बाद इंदौर सर्कल में तेज बारिश की संभावना रहेगी।