WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Bank scam: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार,फर्जी तरीके से काम करते थे अधिकारी!

Big Bank scam: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार,फर्जी तरीके से काम करते थे अधिकारी!

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में 2500 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ है। इस साइबर फ्रॉड में प्राइवेट बैंकों के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई है।

राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विजय गुर्जर ने बताया कि पाधाधरी स्थित यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कामानी, जामनगर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर कल्पेश डांगरिया डांगरियाऔर एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बाल्धा को कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कामानी पर आरोप है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपियों को संदिग्ध खाते खोलने और उन्हें मैनेज करने में मदद की। उसने कई डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर अकाउंट्स को एक्टिव बनाए रखा, जिससे बड़ी रकम के लेन-देन पर बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले अलर्ट को बाइपास किया जा सके।

डांगरिया ने नकली पहचान का इस्तेमाल करके खाते खुलवाने में मदद की। वहीं बाल्धा ने वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए खाते खोले। ये तीनों अधिकारी अकाउंट से कैश निकालने में भी मदद करते थे, जिसे हवाला चैनलों के जरिए आगे भेजा जाता था।

तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज की गई हैं।