WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big News: मध्य प्रदेश में MLA पर जानलेवा हमले की कोशिश

WhatsApp Image 2022 02 14 At 7.58.19 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक विधायक पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा जिले में मांधाता के विधायक नारायण पटेल ओमकारेश्वर से मूंदी लौट रहे थे तभी ग्राम मोहना के पास उनके वाहन को दो बार जोरदार टक्कर मारने की कोशिश की गई।

पटेल ने इस संबंध में नर्मदा नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात रहे कि नारायण पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे और बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी।