Big News: राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला

393
Big News: राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला

Big News: राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला

Jaipur: राजस्‍थान प्रशासनिक गलियारों से मुख्‍य सचिव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. सरकार ने राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया है. उषा शर्मा 1985 बैच की IAS अधिकारी है। वे आज यानी 30 जून को रिटायर होने वाली थी। एक्सटेंशन के बाद अब वे 31 दिसंबर 2023 तक CS बनी रहेगी।

बता दें कि वर्तमान मुख्‍य सचिव आईएएस उषा शर्मा जून 2023 में रिटायर हो रही हैं. Dopt ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया. आखिर जिस खबर को लेकर सचिवालय के गलियारों में हलचल मची हुई थी आखिर 24 घंटे के भीतर ऐसा क्या हुआ जिससे मुख्‍य सचिव IAS उषा शर्मा को एक्सटेंशन मिल गया. ये काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने जा रहा है। इससे पहले आचार संहिता लग जाएगी और मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उषा शर्मा ही राजस्थान की मुख्य सचिव रहेंगी। उषा शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विश्वसनीय अफसर हैं। डेढ़ साल पहले जब ओपी गुप्ता सेवानिवृत्त हुए, तब उषा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राजस्थान कैडर में लौटी थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उषा शर्मा को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी थी। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सही मॉनिटरिंग और शानदार मैनेजमेंट के चलते गहलोत सरकार ने उषा शर्मा के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब गहलोत सरकार के इस पूरे कार्यकाल तक उषा शर्मा ही प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी की मुखिया रहेंगी।

CM गहलोत को लगी चोट, हुआ फ्रैक्चर

1987 बैच की आईएएस वीनू गुप्ता चीफ सेक्रेटरी पद के लिए हो रही दौड़ में सबसे आगे थीं। वीनू गुप्ता पिछले एक साल से उद्योग एवं वाणिज्य कर विभाग में एसीएस हैं और वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे विश्वसनीय अफसरों में से एक हैं। वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा के बाद टॉप 8 सीनियर आईएएस अफसरों में वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, वी श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत हैं।

इन 8 अफसरों में से 4 अफसर वी. श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा और सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति के तहत केन्द्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में ये 4 अफसर मुख्य सचिव की दौड़ से बाहर माने जा रहे थे। इनमें वीनू गुप्ता, सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह और राजेश्वर सिंह ही बचे थे। अब केंद्र सरकार ने उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है तो इन चारों अफसरों की उम्मीदों पर विराम लग गया है।

Why Did Modi Take Scindia : मोदी के साथ सिंधिया का जाना राजनीति में चर्चा बना!