ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करी भाजपा प्रत्याशी दर्शन चौधरी ने

*राष्ट्र को परम वैभव दिलाने मोदी जी को फिर पी एम बनाना जरूरी,चुनाव कार्यालय उदघाटन कर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा.शर्मा*

2323

ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करी भाजपा प्रत्याशी दर्शन चौधरी ने

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट*

इटारसी। नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के इटारसी चुनाव कार्यालय का उदघाटन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा,राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया,नपा इटारसी अध्यक्ष पंकज चौरे ने प्रत्याशी के संग सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया।

IMG 20240403 WA0027

इस अवसर पर डा.सीतासरन शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव हेतु मोदी जी को फिर पी एम बनाना जरूरी है क्योंकि उनके कार्यकाल में राष्ट्र ने सिर्फ भौतिक प्रगति ही नहीं की वरन आध्यात्मिक प्रगति भी की है। भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने अपनी गांव देहात की लोक भाषा में संवाद करते हुए कहा कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत दिलाने का कार्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है,मैं तो सिर्फ इसलिए प्रत्याशी हूं क्योंकि मोदी जी को फिर पी एम बनाना है।

IMG 20240403 WA0022

IMG 20240403 WA0024

राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया,जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल,नपा अध्यक्ष पंकज चौरे,पीयूष शर्मा,लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित,विस्तारक संजय बराड़े, विधानसभा संयोजक विश्वनाथ सिंघल,ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सांवरिया, कार्यालय प्रभारी डा नीरज जैन,जिला महामंत्री मुकेश मैना,जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जयकिशोर चौधरी,पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो,नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदौरिया, बबीता चौहान,नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे,रघुवंश पांडे,हरवंशलाल हुरा,भूपेंद्र चोकसे,छोटे भैया चौधरी, रामआसरे वाजपेई,ज्योति चौरे,सहित भाजपा के कई जिला व नगर मंडल पदाधिकारी, नपा परिषद इटारसी के सभी सभापति और पार्षद गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयकिशोर चौधरी ने किया। आभार प्रदर्शन एमजीएम कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डा नीरज जैन ने अभिव्यक्त किया।