BJP Declares New District Team : भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा!

755

BJP Declares New District Team : भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जिला पदाधिकारियों की घोषणा!

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सोमवार को जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए भाजपा जिला महामंत्री पद पर महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी को बनाया गया इसके साथ 8 जिला उपाध्यक्ष, 6 मंत्री कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री भी घोषित किए गए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी मे क्रांति जोशी, प्रदीप चौधरी, अनिता कटारिया, पद्मा जायसवाल, कीर्तिशरण सिंह, प्रहलाद राठौर, विप्लव जैन, सोनू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक पंड्या, प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, कैलाशी बाई चारेल, रूकमणी हाडा, राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को जिला मंत्री, पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मनोज शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया!