BJP Govt Decided in Delhi : दिल्ली का जनादेश ‘आप’ के खिलाफ, 27 साल बाद भाजपा की वापसी

केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की

454

BJP Govt Decided in Delhi : दिल्ली का जनादेश ‘आप’ के खिलाफ, 27 साल बाद भाजपा की वापसी! 

New Delhi : दिल्ली सरकार की कुर्सी पर 27 साल बाद भाजपा की वापसी का रास्ता साफ़ हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 13 सीट जीती और 34 सीटों पर उसे बढ़त है। यानी कुल 47 सीटें सामने आ गई। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 11 सीट जीती है, 12 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कुल 23 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

इस बदलाव में ‘आप’ के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और दूसरे बड़े नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले कि हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे।

इस जीत के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। इस बीच, केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की।

दिलचस्प बात ये है कि 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती। केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट तीन अंक तक भी नहीं पहुंच सके। केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 4089 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 4568 ही वोट ही मिले। भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मोती नगर से हरीश खुराना। प्रवेश पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। खुराना पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हैं। कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुल पाया है। कस्तूरबा नगर एकमात्र ऐसी विधानसभा है, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही।

IMG 20250208 WA0206

कांग्रेस का वोट 2% बढ़ा

भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 39 सीटें बढ़ीं। वहीं, ‘आप’ को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रही। एक भी सीट नहीं जीत सकी। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। जबकि, ‘आप’ को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही

‘आप’ ने हार स्वीकार की 

अरविंद केजरीवाल बोले कि भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है। हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।

उधर, दिल्ली सीएम आतिशी ने कहा कि मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं। दिल्ली की जनता का जनादेश है और हमें यह स्वीकार है। मैंने अपनी सीट जीती है, यह जश्न का समय नहीं है। हमारी जंग जारी है। भाजपा के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।’